दिल्ली में आग की घटना पर शाह ने व्यक्त किया शोक, बोले- अनमोल जीवनों की क्षति हुई है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर रविवार को शोक व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया। अनाज मंडी क्षेत्र में रविवार सुबह लगी भयानक आग की घटना में 43 श्रमिकों की मौत हो गई है और कई अन्य झुलस गए हैं।

शाह ने एक ट्वीट किया कि दिल्ली में आग लगने की घटना में अनमोल जीवनों की क्षति हुई है। अपने प्रियजन को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं झुलसे लोगों के तेजी से ठीक होने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल हर संभव सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अनाज मंडी क्षेत्र में घटना के समय संबंधित फैक्ट्री में कुल 59 लोग मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार