दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, सुलझाएंगे राजनीतिक गतिरोध!

By अभिनय आकाश | Jan 16, 2021

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौर के तहत कर्नाटक पहुंचे। उन्होंने कर्नाटक के शिमोगा जिले में द्रुत कार्य बल (रैपिड एक्शन फोर्स) की एक नयी बटालियन परिसर की आधारशिला रखते हुए कहा कि आज मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि CRPF के रैपिड एक्शन फोर्स की 97वीं बटालियन का यहां शिलान्यास हो रहा है। 230 करोड़ की लागत से यहां निर्माण कार्य होगा। प्रशासनिक भवन, निवास केंद्र, अस्पताल, केंद्रीय स्कूल और खेल-कूद के स्टेडियम यहां खुलने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार अमित शाह कर्नाटक में राजनीतिक गतिरोध की आ रही खबरों को भी बैठक के जरिये सुलझाने का प्रयास करेंगे।

कर्नाटक के राजनीतिक गतिरोध

कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद से ही मचने वाला राजनीतिक बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार तो हो गया लेकिन पार्टी के विधायकों ने राज्य के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर पैसे लेने और ब्लैकमेलिंग के डर से मंत्पी पद पांटने का आरोप लगाया है। जिसके बाद से कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं ने हमले तेज कर दिए हैं। अमित शाह का कर्नाटक दौरा इस मामले में भी अहम है। सूत्रों के अनुसार अमित शाह कर्नाटक बीजेपी नेताओं की बैठक ले सकते हैं और कोर कमेटी की बैठक के जरिये मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

Lohagad Fort Murder Mystery | कातिल की एक हुडी ने कैसे फेल कर दिया मंगेतर का परफेक्ट क्राइम प्लान? एक गलती और सलाखों के पीछे आरोपी

मुजफ्फरनगर में बड़ी कार्रवाई! पेपर प्लेट फैक्टरी से मुक्त कराए गए 12 बंधुआ मजदूर, नाबालिगों पर ढाया जा रहा था जुल्म

Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद ओरेंज अलर्ट जारी

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश