गृह मंत्री अमित शाह नौ मई को दो दिवसीय दौरे पर असम जाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार और मंगलवार को दो दिवसीय असम दौरे पर रहेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह भारत-बांग्लादेश सीमा पर जाएंगे, नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का उद्घटन करेंगे और हिमंता बिस्व सरमा सरकार के एक साल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि शाह अपने असम दौरे की शुरुआत मनकछार में सोमवार को बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) जाकर और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से संवाद के साथ करेंगे।

इसे भी पढ़ें: घरेलू गैस की बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, कहा- सिर्फ कांग्रेस ही गरीबों के लिए काम करती है

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को गृह मंत्री असम पुलिस की परेड का निरीक्षण करेंगे और असम पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों व जवानों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि दोपहर बाद शाह का गुवाहाटी में हिमंता बिस्व सरमा सरकार के एक साल पूरा होने पर आयोजित समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह शहर में पुलिस आयुक्तालय भवन की आधारशिला रखेंगे।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान