गृह मंत्री अमित शाह ने कैराना में किया डोर-टू-डोर कैंपेन, बोले- 10 फरवरी को कमल का बटन दबाना है

By अनुराग गुप्ता | Jan 22, 2022

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने कैराना में डोर-टू-डोर कैंपेन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला और चारो तरफ जय श्री राम के नारों की गूंज सुनाई दी। कैराना की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया और मिष्ठान खिलाया। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में तीसरे मोर्चे का गठन, ओवैसी ने दिया दो मुख्यमंत्री और तीन उपमुख्यमंत्री का फॉर्मूला 

मृगांका के लिए किया चुनाव प्रचार

कैराना में डोर-टू-डोर कैंपेन करते हुए अमित शाह ने वहां की जनता से आगामी चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि 10 तारीख को कमल के निशान का बटन दबाना है और सुबह 8 बजे वोट देने आप सभी को जाना है। मेरे साथ कैंपेन में मृगांका जी भी आई हैं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, बरेली कैंट से पार्टी प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन सपा में शामिल 

आपको बता दें कि भाजपा ने पूर्व सांसद बाबू हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को कैराना से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मृगांका सिंह के पिता कैरान विधानसभा सीट से सात बार विधायक चुने गए हैं। हालांकि मृगांका साल 2017 का विधानसभा चुनाव हार गई थी। उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी ने नाहिद हसन को चुनावी मैदान में उतारा था। इसके बाद पार्टी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी मृगांका पर भी दांव लगाया था।

यहां देखें पूरा चुनाव प्रचार:- 

प्रमुख खबरें

पुलवामा हमले के वक्त Modi फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थे : Farooq Abdullah

South China Sea में परिचालन संबंधी तैनाती के लिए भारतीय नौसेना के तीन पोत Singapore पहुंचे

China के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ राजनयिक Xu Feihong को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

Sikh अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : America