गृह मंत्री ने जताई दिग्विजय सिंह के लिए चिंता, कहा - कहीं इनके खिलाफ फतवा न जारी हो जाएं

By सुयश भट्ट | Nov 24, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में दिग्विजय सिंह के रामधुन करने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अच्छा है चाचा जान रामधुन कर रहे हैं। मुझे डर है कि रामधुन गाने के बाद सोनिया और राहुल गांधी चाचा जान के खिलाफ फतवा जारी ना कर दें।

रामेश्वर शर्मा के घर कूच करने से पहले दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, 'हिंसा पर अहिंसा की जीत।कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ने वाले भाजपा विधायक ने कॉंग्रेसियों के सामने घुटने टेके!! कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए “हलुआ पुड़ी” का निमंत्रण। हे भाजपाईयों, हे संघियों सनातन धर्म का पालन करो। सत्य प्रेम अहिंसा व सद्भावना का पालन करो। हमारे सनातन धर्म का नारा है, धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो। यही सनातनी परंपरा को गांधी जी ने हमें सिखाया है। गांधी की आवाज सुनो।'

इसे भी पढ़ें:दिग्विजय सिंह ने किया रामधुन का पाठ, रामेश्वर शर्मा का घर बना छावनी 

उधर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के घर दिग्विजय सिंह के लिए भव्य स्वागत द्वारा बनवाया है। इसके साथ ही सिंह के साथ आने वाले सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए टेंट भी लगाए गए हैं। लेकिन पुलिस की बरिगट्स के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी