गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एमपी कांग्रेस अध्यक्ष पर किया पलटवार, कहा: लगता है पेगासस के सेल्स पर्सन है कमलनाथ

By सुयश भट्ट | Jul 21, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कमलनाथ पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पेगासस की खूबियों के बारे में बताया है, वैसा या तो एक सेल्स पर्सन ही बता सकता है या फिर उपयोगकर्ता।

इसे भी पढ़ें:पेगासस का लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खरीदा गया या मोदी सुरक्षा के लिए? : कमलनाथ 

दरअसल कमलनाथ की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर तंज कसते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट के माध्यम से निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि कमलनाथ ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेगासस सॉफ्टवेयर की खूबियों के बारे में जिस ढंग से वर्णन किया है वैसा सिर्फ दो ही लोग बता सकते हैं। एक तो कंपनी का सेल्स पर्सन और दूसरा वह जिसने खुद इसका उपयोग किया हो या कराया हो।

इसे भी पढ़ें:जो आलू से सोना निकलने की बातें करते है उनपर कैसी जासूसी : CM शिवराज 

वहीं नरोत्तम मिश्रा ने आगे लिखा है कि कमलनाथ कह रहे हैं पेगासस सिर्फ सरकारों को ही बेचा जाता है। उसकी मंजूरी एक टेक्निकल कमेटी देती है। इसकी सारी औपचारिकताएं पूरी करके ही हासिल किया जा सकता है। नरोत्तम ने लिखा है कि इस दावे के बाद कमलनाथ को यह भी बता देना चाहिए कि कांग्रेस सत्ता में रहते हुए जासूसी के लिए इस तरह के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर या करा चुकी है। अन्यथा इस मुद्दे पर अनावश्यक भ्रम फैलाना छोड़ें।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Deepotsav में 56 घाटों पर जले 36 लाख से ज्यादा दीये, बना भव्य नजारा

Nepal Flood: 26 अगस्त की आपदा के बाद 2,465 लापता लोगों की आधिकारिक सूची जारी

ठाणे में Maharashtra ATS ने 13 लाख के इनामी Naxalite संजय यादव को दबोचा

Ayodhya Deepotsav में बोले उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan, राम के आदर्शों पर चल रहे PM Modi और योगी