गृह मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप, कांग्रेस की सरकारों में बढ़ा आतंकवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019

जालौन (उप्र)।  केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकारों के शासनकाल में आतंकवाद कम होने के बजाय बढ़ा है, मगर नरेन्द्र मोदी की सरकार ने इस सूरत को बदल दिया है। सिंह ने यहां विजय संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों के राज में आतंकवाद कम नहीं हुआ बल्कि बढ़ता गया। मगर मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद पर करारी चोट की है।

 

उन्होंने कहा  आज सूरत बदल गयी है। सेना के जवानों का मनोबल बढ़ा है। वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी को छेड़ते नहीं हैं लेकिन अगर कोई देश, आतंकवादी या अलगाववादी ताकत भारत की ओर गलत नीयत से देखता और किसी तरह की हिमाकत करता है तो भारत उसे छोड़ता भी नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में अगले विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री बनूंगा: सिद्धारमैया

गृह मंत्री ने दावा किया कि मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त सुधार हुआ है। पहले भारत अर्थव्यवस्था के मामले में नौवें स्थान पर था, मगर अब वह पांचवें स्थान पर पहुंचकर रूस, चीन और अमेरिका जैसे शक्तिशाली देशों के बराबर आ गया है। वर्ष 2030 तक भारत सबसे आगे होगा। उन्होंने सपा—बसपा गठबंधन पर व्यंग्य करते हुए कहा कि हार के डर से और मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिये इन पार्टियों ने गठबंधन किया है। सपा और बसपा ऊपर से अवश्य मिले हुए हैं लेकिन उनके दिल अब भी एक—दूसरे के खिलाफ हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Budget Session 2026 Live Updates । लोकसभा में विपक्ष का हल्ला बोल, नारों के शोर में डूबा सदन, Speaker Om Birla ने जताई नाराजगी

Manipur में BJP की नई सरकार का रास्ता साफ? Yumnam Khemchand ने Governor से मिलकर पेश किया दावा

Rahul Gandhi के गद्दार वाले बयान पर मचा Political बवाल, BJP बोली- असली गद्दार तो आप हैं

Jammu Kashmir: उधमपुर में Jaish की साजिश नाकाम, गुफा में छिपे दो Pakistani आतंकी मारे गए