गृहमंत्री बोले बिसाहूलाल ने आपत्तिजनक कुछ कहा है तो मैं माफी मांगता हूँ

By दिनेश शुक्ल | Oct 20, 2020

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मंत्री इमरती देवी पर की गई टिप्पणी के बाद गरमाए राजनीतिक महौल के बीच मंत्री बिसाहूलाल की अभद्र टिप्पणी को लेकर बीजेपी बैकफुट पर है। जहाँ एक ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंत्री इमरती देवी को आइटम कहा तो दूसरी ओर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए शिवराज सरकार में मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को रखैल कह दिया। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमलावर होने वाले भाजपा नेता अब मंत्री बिसाहूलाल सिंह के आपत्तिजनक बयान से बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: मंत्री बिसाहूलाल के खिलाफ महिला कांग्रेस पहुँची थाने, भाजपा को नोटिस जारी

उल्लेखनीय है कि कमलनाथ के आइटम वाली टिप्पणी पर मचे हंगामें के बीच सोमवार को मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के लिए बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मंत्री बिसाहूलाल ने अनूपपुर से उनके सामने खड़े कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह ने चुनाव आयोग में दिए हलफनामे में अपनी पहली पत्नी का नहीं, अपनी दूसरी पत्नी राजवती का जिक्र किया है। पहली पत्नी की मौत के बाद विश्वनाथ सिंह ने राजवती से शादी की थी।

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में