कोरोना पर गृह मंत्री शाह ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों संग की बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिये बृहस्पतिवार को दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक की। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेज गति से बढ़े हैं, जिस कारण केंद्रीय गृहमंत्री ने स्थिति से निपटने के लिये और स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर बनाने के लिये कदम उठाये हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शाह ने दिल्ली-एनसीआर में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद थे। एनसीआर में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिले आते हैं। इनमें मुख्य रूप से गौतम बुद्ध नगर(नोएडा) और गाजियाबाद, दोनों उत्तर प्रदेश में पड़ते हैं तथा हरियाणा में पड़ने वाले गुड़गांव और फरीदाबाद शामिल हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक में शामिल हुए। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेताओं ने अन्न योजना के विस्तार को सराहा, गरीबों के प्रति मोदी सरकार की कटिबद्धता बताया

योगी ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच एनसीआर के जिलों में आवागमन को लेकर पूरी सतर्कता बरतने के बृहस्पतिवार को अधिकारियों को निर्देश दिये। एक बयान के मुताबिक योगी ने लखनऊ में एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि एनसीआर के जिलों में सावधानी बरत कर कोविड-19 को फैलने से रोका जा सकता है। उल्लेखनीय है कि 18 जून को एक बैठक में शाह ने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिये दिल्ली और एनसीआर के लिये एक साझा रणनीति बनाई जानी चाहिए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा था कि गुड़गांव, नोएडा और गाजियाबाद जैसे उपनगरों को इस लड़ाई में राष्ट्रीय राजधानी से अलग नहीं किया जा सकता। गृह मंत्री पिछले महीने की शुरूआत में राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने के लिये हरकत में आये थे। दरअसल, कोविड-19 से निपटने के तरीकों को लेकर दिल्ली सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ा था। साथ ही, मरीजों के लिये अस्पतालों में बिस्तर उपलब्ध नहीं होने और प्रयोगशालाओं में जांच कराने में परेशानी होने की शिकायतें भी मिली थी।

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव