भाजपा नेताओं ने अन्न योजना के विस्तार को सराहा, गरीबों के प्रति मोदी सरकार की कटिबद्धता बताया

जावड़ेकर ने कहा कि यह योजना सुनिश्चित करती है कि कोई भी देश में भूखे पेट न सोये। इसके लिए प्रधानमंत्री साधुवाद के पात्र हैं। इस योजना के विस्तार में90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे।अगर इसमें पिछले तीन महीने का खर्च भी जोड़ दिया जाए तो येकरीब-करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये हो जाता है।
शाह ने देश के मेहनती किसानों और ईमानदार करदाताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके परिश्रम और समर्पण से आज देशभर के गरीबों तक यह लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार नरेंद्र मोदी जी की करोड़ों गरीबों के प्रति संवेदनशीलता और उनके कल्याण के प्रति कटिबद्धता को दर्शाता है। कोरोना काल में भारत जैसे विशाल देश में कोई भी भूखा नहीं सोया, इसका श्रेय मोदी जी की दूरदर्शिता और इस योजना के सफल क्रियान्वयन को जाता है।’’ भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मोदी के फैसले को ‘‘दूरदर्शी’’ बताते हुए कहा कि यह कदम गरीबों के उत्थान के लिए उनकी कटिबद्धता को दर्शाता है। नड्डा ने योजना के विस्तार के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘देश के 80 करोड़ गरीबों के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले पांच महीनों तक जारी रखने का प्रधानमंत्री का दूरदर्शी निर्णय एक स्वागत योग्य कदम है, जो गरीबों के उत्थान के लिए उनकी कटिबद्धता और संवेदनशीलता को दर्शाता है।’’प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार कर गरीबों को नवंबर तक मुफ्त राशन देने के लिए @narendramodi जी का अभिनंदन करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) June 30, 2020
साथ ही देश के मेहनती किसानों व ईमानदार करदाताओं का भी आभार व्यक्त करता हूँ जिनके परिश्रम व समर्पण से आज देशभर के गरीबों तक यह लाभ पहुँच रहा है।
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बहुत ही ‘‘सजगता’’ और ‘‘संवेदनशीलता’’ के साथ कोरोना महामारी में देश का नेतृत्व किया है। उन्होंने कहा, ‘‘इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए आज प्रधानमंत्री जी ने जरूरतमंद परिवारों के लिए फ्री अनाज की व्यवस्था को अगले पांच माह के लिए बढ़ा दिया है। इस निर्णय के लिए मैं पुनः उनका कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी द्वारा इस संक्रमण काल में जान और जहान दोनो को बचाने हेतु किए गए हरसंभव प्रयास के लिए हम उनका अभिनंदन करते हैं।’’ केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ऐसा करके प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि देश में कोई भी व्यक्ति भूखे पेट न सोये। जावड़ेकर ने कहा, ‘‘80 करोड़ लोग मतलब 16 करोड़ परिवारों को अगले पांच महीनों तक 25 किलोग्राम अनाज मिलेगा। साथ ही इन परिवारों को पांच महीने में पांच किलो चना भी मिलेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विश्व के किसी भी देश में खाद्य सुरक्षा की ऐसी योजना नहीं है। यह योजना प्रत्येक व्यक्ति के भोजन की चिंता करेगी।’’ जावड़ेकर ने कहा कि यह योजना सुनिश्चित करती है कि कोई भी देश में भूखे पेट न सोये। इसके लिए प्रधानमंत्री साधुवाद के पात्र हैं। इस योजना के विस्तार में90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे।अगर इसमें पिछले तीन महीने का खर्च भी जोड़ दिया जाए तो येकरीब-करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये हो जाता है।गरीब कल्याण अन्न योजना को देश के 80 करोड़ गरीब लोगों के लिए दीपावली-छठ तक आगे बढाने के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के निर्णय के लिए मैं पुनः उनका कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक अभिनंदन करता हूँ।#ModiCares4Poor
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 30, 2020
अन्य न्यूज़












