जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर गृहमंत्री के बयान के बाद बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

By नीरज कुमार दुबे | Apr 02, 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में परिसीमन की कवायद पूरी होने और राजनीतिक दलों से परामर्श के बाद विधानसभा चुनाव कराये जाएंगे। हम आपको बता दें कि लोकसभा में कुछ सदस्यों ने कश्मीर में विधानसभा चुनाव में देरी होने के विषय पर चिंता जाहिर की थी। इस पर जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा था कि उन्होंने अनुच्छेद 370 के प्रावधान समाप्त किये जाने के समय संसद में जो कहा था, वह सबके सामने है और रिकॉर्ड पर है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीरी पंडितों की पीड़ा पर दिल्ली विधानसभा में लगे अट्टास ने चौंकाया

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में जून 2018 से राष्ट्रपति शासन लागू है। भाजपा ने तब मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लिया था। मोदी सरकार ने अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। जम्मू-कश्मीर अब विधानसभा के साथ केंद्रशासित प्रदेश है।

प्रमुख खबरें

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे

नरेंद्र मोदी ने आपातकाल...दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द होने पर भड़के अभिजीत दीपके, सौरव दास बोले- बादशाह इतना डर गए हैं कि...