अफगान से आने वाले नागरिकों के लिए गृह मंत्रालय का बड़ा ऐलान, भारत आने के लिए दिया जाएगा इलेक्ट्रॉनिक वीजा

By अभिनय आकाश | Aug 17, 2021

अफगान से आने के लिए भारत ने वीजा नियमों में ढील दे दी है। अब भारत अफगान नागरिकों को आपातकालीन वीजा देगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से वीजा की नई श्रेणी की घोषणा की गई है। भारत आने के लिए अफगान नागरिकों को ई-वीजा दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जल्द ही ई-वीजा आपातकाल सेवा शुरू हो जाएगी। गृह मंत्रालय ने अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए वीजा प्रावधानों की समीक्षा की। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने मंगलवार को एक बयान में कहा, "ई-आपातकालीन एक्स-विविध वीजा" नामक इलेक्ट्रॉनिक वीजा की एक नई श्रेणी को भारत में प्रवेश के लिए वीजा आवेदनों को फास्ट-ट्रैक करने के लिए पेश किया गया है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी NSA संग अजीत डोभाल के साथ की चर्चा, ऐसे आसान हुई अफगानिस्तान से भारतीयों की वापसी

एक्स-विविध वीजा पर गृह मंत्रालय के नीति दस्तावेज के अनुसार यदि वीजा 180 दिनों से अधिक की अवधि के लिए दिया जाता है, तो विदेशी को आगमन के 14 दिनों के भीतर संबंधित एफआरआरओ/एफआरओ में अपना पंजीकरण कराना होगा। यह वीजा गैर-विस्तार योग्य और किसी अन्य प्रकार के वीजा के लिए गैर-परिवर्तनीय होगा।

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा