कंधे में दर्द से परेशान हैं तो इन उपायों को अपनाएं, जल्द मिलेगी राहत

By मिताली जैन | Feb 19, 2019

अकसर लोग दर्द को नजरअंदाज करना ही उचित समझते हैं। पर वास्तव में दर्द किसी भी तरह का हो, उसे नजरअंदाज नहीं बल्कि उसका इलाज करना चाहिए। यूं तो व्यक्ति को कई तरह के शारीरिक दर्द से अकसर दो चार होना पड़ता है। इन्हीं में से एक है कंधे का दर्द। कभी अत्यधिक काम तो कभी अनावश्यक का तनाव, कंधे में दर्द की वजह बनता है और इसके लिए दवाई नहीं बल्कि कुछ घरेलू उपचार अपनाने चाहिए। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में−

मालिश देगी आराम

कंधे में दर्द होने पर मालिश करना एक अच्छा विचार है। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिससे कंधे के दर्द से छुटकारा मिलता है। मालिश करने से शरीर में रक्त प्रवाह भी बेहतर होता है। कंधे के दर्द से आराम दिलाने के लिए लैवेंडर के तेल की मालिश करना एक बेहतरीन ऑप्शन है।

तकिए का इस्तेमाल

सोते समय तकिए का इस्तेमाल तो अधिकतर लोग करते हैं लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि आपका तकिया भी कंधे के दर्द का एक प्रमुख कारण बन सकता है। कंधे के दर्द से बचने के लिए तकिए को सही तरह से गर्दन के नीचे रखें। इसके अतिरिक्त तकिए के चुनाव में भी सावधानी बरतें। तकिया बहुत अधिक ऊंचा या सख्त नहीं होना चाहिए। इससे गर्दन व कंधे में दर्द की शिकायत होती है। 

इसे भी पढ़ेंः हल्दी के दूध पीने से मिलते हैं यह गजब के फायदे, आजमा कर देखिये

करें आराम

काम की अधिकता या मानसिक टेंशन कंधे में दर्द की एक मुख्य वजह बनता है। इसलिए अगर बहुत देर तक काम करने के कारण आपको कंधे में दर्द का अहसास हो रहा है तो काम छोड़कर कुछ देर आराम करें। आराम करने से दर्द में काफी आराम होता है। 

बर्फ आएगी काम

अगर कंधे में दर्द काफी देर से हो रहा है तो राहत पाने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करना अच्छा विचार है। इसे दर्द वाली जगह पर रखें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी इसे सीधे ही कंधे पर न रखें। आईस पैक बनाने के लिए पहले किसी प्लास्टिक की थैली में बर्फ के टुकड़ों को डाल लें और फिर किसी पतले कपड़े से लपेट लें। अंत में इसे कंधे पर रखें। 

इसे भी पढ़ेंः मुंह के छालों को जल्द ठीक करते हैं यह आसान उपाय


सेंधा नमक का पानी

जिन लोगों को लगातार कंधे में दर्द की शिकायत रहती है, उन्हें पानी को हल्का गर्म करके उसमें दो चम्मच सेंधा नमक डालकर उससे नहाना चाहिए। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।  

-मिताली जैन

प्रमुख खबरें

सड़क पर चलते लोगों पर पीछे से बरसी गोलियां... दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग से 12 की मौत

क्या Meenakshi Natarajan का नामांकन रद्द होना कांग्रेस की अंदरूनी साज़िश थी? MP के मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा दावा

Uttarkashi Trekking Tragedy: बस बेटी लौटा दो, 12 दिन से लापता MBA Student बबीता के लिए पिता की दर्दभरी पुकार

Congress छोड़ TMC में आईं Sushmita Dev अब BJP में? नार्थ ईस्ट के चाणक्य के साथ की मुलाकात