योगी कैबिनेट में मंत्रियों को आवंटित किए गए आवास, स्वतंत्र देव सिंह को 4 गौतमपल्ली बंगला, कालिदास मार्ग होगा अरविंद कुमार शर्मा का ठिकाना

By टीम प्रभासाक्षी | Apr 01, 2022

योगी सरकार में विभागों के बंटवारे के बाद और मंत्रियों को सरकारी आवास आवंटित कर दिए गए हैं। ज्यादातर जो पुराने मंत्री हैं उनके सरकारी आवास नहीं बदले गए हैं। इस बार उपमुख्यमंत्री बनाए गए बृजेश पाठक को विक्रमादित्य स्थित तीन पुराना मंत्री आवास दिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के करीबी कहे जाने वाले और इस सरकार में योगी कैबिनेट में शामिल अरविंद कुमार शर्मा का नया ठिकाना 11 कालिदास मार्ग होगा। महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य को 9 राजभवन, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को 4 एमडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग, धर्मपाल सिंह को एक उप सचिव माल एवेन्यू, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को 9 ए कालिदास मार्ग पर आवास आवंटित किया गया है।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर को चार गौतमपल्ली, नितिन अग्रवाल को तीन गौतमपल्ली, असीम अरुण को 5ए डुप्लेक्स मॉल एवेन्यू, दयाशंकर सिंह को कालिदास मार्ग, दिनेश प्रताप सिंह कुंडा गौतमपल्ली, अरुण कुमार सक्सेना को 12ए गौतम पल्ली और दयाशंकर मिश्रा दयालु को दो तिलक मार्ग आवास आवंटित किया गया है।

राजनीति, ट्रैफिक, अपराध और राजधानी की ताज़ा अपडेट्स के लिए पढ़ें Delhi Latest News in Hindi Today केवल प्रभासाक्षी पर।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान