अब चांद पर घर बनाने का सपना होगा पूरा, करना होगा 2040 तक इंतजार, Nasa 3D प्रिंटर भेजेगा

By Kusum | Oct 04, 2023

दुनियाभर की स्पेस एजेंसियां चंद्रमा पर अपने मिशन भेजना चाहती हैं। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा दावा करती है कि उसने बरसों पहले इंसान को चांद पर पहुंचा दिया था। बाकी स्पेस एजेंसियों से एक कदम आगे रहते हुए नासा की योजना चंद्रमा पर घर बनाने की है। नासा अब चांद पर लंबे वक्त तक रुकना चाहती है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस मुद्दे पर आधा दर्जन से ज्यादा साइंटिस्टों से बात की। जिसके बाद उनका मानना है कि चांद पर स्ट्रक्चर बनाने का लक्ष्य साल 2040 तक हासिल किया जा सकता है। इस काम में एक 3D प्रिंटर की मदद ली जाएगी। 


वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि 3D प्रिंटर चंद्रमा की गड्ढे वाली सतह की ऊपरी परत से रॉक चिप्स और खनिज टुकड़ों से बने कंक्रीट का इस्तेमाल करेगा। नासा की डायरेक्टर ऑफ टेक्नॉलजी मैच्युरेशन निकी वेरखाइजर के हवासे से रिपोर्ट में लिखा गया है कि हम निर्णायक मोड़ पर हैं और कुछ मायनों में सपने जैसा लगता है। 


मनू मिशन के लिए नासा यूनिवर्सिटीज और प्राइवेट कंपनियों के साथ साझेदारी कर रहा है। वेस्खाइजर ने कहा कि हमें सही समय में सभी लोग मिले हैं। मुझे लगता है कि हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे। अगर हमने अपनी क्षमताओं को डेवलप कर लिया तो ये काम संभव बनाया जा सकता है। 


साथ ही नासा की योजना अगले साल ही चांद पर एक 3D प्रिंटर भेजने की भी है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग की जा रही है सबकुछ ठीक रहा तो फरवरी में इसे रवाना भी कर दिया जाएगा। नासा ने चंद्रमा के लिए आर्टिमिस मिशन को तैयार किया है। इसका पहला भाग सफल रहा है। अब आर्टेमिस 2 मिशन के जरिए अंतरिक्ष यात्रियों को चांद का चक्कर लगाने भेजा जाएगा। ये मिशन भी अगले साल लॉन्च हो सकता है। 


मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री शामिल होंगे। ये सभी चंद्रमा तक जाएंगे जरूर, लेकिन वहां लैंड नहीं करेंगे। इंसान को चांद पर उतारने के लिए आर्टिमिस 3 मिशन को रवाना किया जाएगा, जो 2025 या 2026 तक उड़ान भर सकता है।  


प्रमुख खबरें

Vidisha से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्री Shivraj Chauhan ने विधानसभा से इस्तीफा दिया

Kerala में बीजेपी का खाता खोलने वाले Suresh Gopi बने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्यमंत्री

‘रेलवे पूरी तरह लावारिस’, केंद्र की दिलचस्पी केवल केवल किराया बढ़ाने में है: Mamata

Jharkhand के पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच माओवादी ढेर