Splendor को टक्कर देने के लिए Honda ने उतारी ये बाइक, कम कीमत में फीचर्स हैं दमदार

By अंकित सिंह | Mar 16, 2023

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आधिकारिक तौर पर भारत में नई शाइन 100 मोटरसाइकिल को 64,900 रुपये (एक्स-शोरूम, महाराष्ट्र) में लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में या बाइक हीरो की सुपर सेलिंग बाइक स्प्लेंडर को चुनौती देगी। होंडा की शाइन पहले से ही भारतीय बाजार में है। हालांकि, तब यह 125cc में आती थी। लेकिन अब हौंडा की ओर से इसे 100 सीसी में उतारा गया है। बाइक में फीचर्स भी शानदार रखा है। दोपहिया निर्माता शाइन 100 को 3 साल की मानक वारंटी और 3 साल की वैकल्पिक विस्तारित वारंटी के साथ पेश कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Casper को उतारने की तैयारी में Hyundai, बढ़ेगी TATA Punch की मुश्किलें, पढ़ें पूरी डिटेल

नई होंडा शाइन 100 की बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी मई 2023 से शुरू होगी। सबसे किफायती Honda बाइक का प्रोडक्शन अप्रैल 2023 से शुरू होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह पांच रंगों में उपलब्ध होगी। लाल धारियों के साथ काला, नीली धारियों वाला काला, हरी धारियों वाला काला, सोने की धारियों वाला काला और ग्रे धारियों वाला काला। इसमें एनालॉग ट्विन पोड्स मिलेगा। साथ ही साथ स्पीडोमीटर, वार्निंग लाइट्स, फ्यूल गॉड जैसे अन्य फीचर्स भी नजर आएंगे। बाइक पूरी तरीके से 100 सीसी इंजन के साथ ऑपरेट होगी। इसका माइलेज भी शानदार रखा गया है। दावे के मुताबिक यह बाइक 60 किलोमीटर प्रति लीटर के हिसाब से चल सकती है। स्प्लेंडर के अलावा इसका मुकाबला बजाज के प्लैटिना से भी होगा। 

इसे भी पढ़ें: Hyundai Creta: धूम मचाने को तैयार हुंडई की क्रेटा एन-लाइन नाइट एडिशन, फीचर्स भी हैं जबरदस्त

होंडा की शाइन 100 में 677mm की लंबी सीट मिलती है, जो राइडर और पिलियन के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करती है। इसकी सीट की ऊंचाई 786mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 168mm है। अन्य विशेषताओं में इंजन इनहिबिटर के साथ साइड स्टैंड और इक्विलाइज़र के साथ कॉम्बी-ब्रेक सिस्टम (CBS) शामिल हैं। इसकी डिजाइन होंडा शाइन 125 से प्रेरित है। नई होंडा शाइन 100 ऑल-ब्लैक अलॉय व्हील्स, एल्युमिनियम ग्रैब रेल, स्लीकर लुकिंग मफलर, हैलोजन हेडलैंप और बोल्ड टेल-लैंप से लैस है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ