हांगकांग की नेता कैरी लाम दूसरे कार्यकाल के लिए नहीं लड़ेंगी चुनाव, कहा- 42 वर्षों की जन सेवा को दूंगी विराम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2022

हांगकांग। हांगकांग की नेता कैरी लाम ने सोमवार को कहा कि वह दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी। अब अगले नेता का चुनाव मई में किया जाएगा। लाम के कार्यकाल में ही 2019 में सरकार के खिलाफ व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हुए थे और उन्होंने देश में सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया था, जिससे विरोध के स्वर को दबा दिया गया। लाम ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं इस साल 30 जून को मुख्य कार्यकारी के तौर पर अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करूंगी और मैं अपनी 42 वर्षों की जन सेवा को भी विराम दूंगी।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के सैक्रामेंटो में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, अन्य 9 जख्मी

मुख्य सचिव ली प्रदर्शनों के दौरान शहर की सुरक्षा के प्रमुख थे। हांगकांग के नेता का चुनाव सांसदों, विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों और पेशेवर तथा बीजिंग समर्थक प्रतिनिधियों की एक समिति द्वारा किया जाता है। प्रदर्शनकारियों की 2019 में एक मांग शहर के मुख्य कार्यकारी का सीधा चुनाव कराने की भी थी। शहर में पहले 27 मार्च को मुख्य कार्यकारी के चुनाव होने थे लेकिन कोरोना वायरस के कारण बिगड़े हालात के मद्देनजर चुनाव आठ मई तक के लिए स्थगित कर दिए गए। लाम ने कहा कि पूर्व निर्धारित तारीख पर चुनाव कराने से ‘‘जन स्वास्थ्य के खतरे’’ पैदा होंगे। हालांकि, चुनाव में समिति के केवल 1,462 सदस्य ही भाग लेंगे।

प्रमुख खबरें

UNSC में बोला भारत, सुरक्षित Maritime Routes से ही टलेगा वैश्विक खाद्य संकट

Filmmaker Kuku Kohli का 77 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन, दिल का दौरा पड़ने से ली अंतिम सांस

Jauhar University मामले की सुनवाई 10 सितंबर को, मुरादाबाद कमिश्नर कोर्ट सुनेगी अपील

India-China Relations | LAC पर शांति के बिना सामान्य नहीं हो सकते संबंध, अजित डोभाल की चीन को दोटूक, राजनीतिक समाधान तलाशने पर सहमत