अमेरिका के सैक्रामेंटो में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, अन्य 9 जख्मी

sacramento police

पुलिस ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी, लेकिन एक ट्वीट में कहा कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फोन पर सैक्रामेंटो पुलिस से संपर्क किया गया लेकिन अब तक जवाब नहीं मिला है। जिस जगह गोलीबारी की घटना हुई वहां पर कई रेस्तरां और बारहैं। लोगों से घटनास्थल की तरफ जाने से परहेज करने को कहा गया है।

सैक्रामेंटो। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया की राजधानी सैक्रामेंटों के व्यस्त इलाके में गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। सैक्रामेंटो पुलिस विभाग ने कहा कि रविवार सुबह गोलीबारी की घटना हुई। ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में लोग सड़कों पर भागते हुए नजर आए जबकि पृष्ठभूमि में गोलियां चलने की आवाजें आ रही थीं। मौके पर कई एंबुलेंस भी जाती हुई दिखीं।

इसे भी पढ़ें: भारत के दबदबे से इमरान खान को लगी मिर्ची, अमेरिका को लेकर दिया बड़ा बयान 

पुलिस ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी, लेकिन एक ट्वीट में कहा कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फोन पर सैक्रामेंटो पुलिस से संपर्क किया गया लेकिन अब तक जवाब नहीं मिला है। जिस जगह गोलीबारी की घटना हुई वहां पर कई रेस्तरां और बारहैं। लोगों से घटनास्थल की तरफ जाने से परहेज करने को कहा गया है। 

इसे भी पढ़ें: विदेश नीति के मोर्चे पर भारत काफी सक्रिय तो है मगर यूक्रेन मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कर पाया 

सामुदायिक कार्यकर्ता बेरी ऑकुइस ने कहा कि गोलीबारी के तुरंत बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैंने कई घायलों को देखा। एक युवती के शरीर से खून निकल रहा था। एक लड़की चिल्ला रही थी कि उसकी बहन को गोली लगी है। एक महिला अपने बेटे को खोज रही थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़