स्वतंत्रता दिवस पर अयोध्या पुलिस का हुआ सम्मान, कई अधिकारियों को मिले मैडल

By सत्य प्रकाश | Aug 15, 2021

अयोध्या। 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अयोध्या की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशस्त्रि पत्र/प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया। तो वहीं पुलोस महानिदेशक के द्वारा अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार को भी प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया। 

इसे भी पढ़ें: पांच सदी बाद रामलला चांदी के झूले पर विराजमान, 22 अगस्त तक चलेगा झूलनोत्सव 

वहीं सराहनीय कार्य कर जनपद पुलिस का नाम बढ़ाने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया जिसमें प्रभारी निरीक्षक यू.पी.112 मिथलेश श्रीवास्तव, विद्याशंकर शुक्ला, निरीक्षक लेखा महेश कुमार सिंह, लीडिंग फायरमैन राम गोपाल शुक्ला, कल्याणी सिंह, सवार पुलिस शारदा प्रसाद यादव, यू.पी.112 के सुभाष गौंड़, मनोज कुमार, रामशंकर मौर्या, अंकित मिश्रा, विशाल सिंह, लल्लू मिश्रा, रवि शुक्ला, सुरेन्द्र प्रताप, रामप्रकाश शुक्ला को प्रशस्त्रि पत्र/प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया।

प्रमुख खबरें

Kerala में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 17 वर्षीय Adhil के अंग किए गए दान

Yashasvi Jaiswal पर ICC की बड़ी कार्रवाई, Colombo टेस्ट में झड़प पर लगा जुर्माना

Privacy Violation: दिल्ली हाईकोर्ट ने Abhijit Iyer-Mitra और मीडिया आउटलेट्स को जारी किया समन, मांगा जवाब

JPSC Civil Services Exam में धांधली की गूंज, Supreme Court ने केंद्र और झारखंड सरकार को भेजा नोटिस