हुड्डा का आरोप, खट्टर सरकार में हरियाणा का हर व्यक्ति असुरक्षित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

नयी दिल्ली। फरीदाबाद में कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या की पृष्ठभूमि में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को आरोप लगाया कि मनोहर लाल खट्टर सरकार में राज्य का हर व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है क्योंकि कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने फिर कहा, जम्मू-कश्मीर से हटना चाहिए धारा 370

मुख्यमंत्री खट्टर के एक बयान का हवाला देते हुए हुड्डा ने कहा, अपनी जिम्मेदारी को स्वीकार करने की बजाय मुख्यमंत्री फरीदाबाद में हुई हत्या को सही ठहरा रहे हैं। खट्टर सरकार में तीन बार हरियाणा को जलाया गया। यह सरकार पूरी तरह से विफल है। 

प्रमुख खबरें

नई पारी शुरू करने से पहले Pargat Singh क्यों पहुंचे मनमोहन सिंह के घर?

फ्लाईदुबई घटना: VHP ने पायलट Smit Machhar की बहादुरी पर Congress की चुप्पी पर उठाए सवाल

दो हफ़्तों में पवित्र शहरों पर दूसरा हमला: धार्मिक स्थलों पर हमलों को रोकने की तत्काल ज़रूरत

महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल, पुलिस स्टेशन के बाहर पहुंची CJP