उम्मीद है कि AK203 भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की मदद करेगी: पुतिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2019

अमेठी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने एक संदेश में कहा है कि ‘क्लाश्निकोव असाउल्ट राइफल - 203’ तैयार करने वाला भारत और रूस का नया संयुक्त उद्यम छोटे हथियारों की भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की जरूरतों को पूरा करेगा।  रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम के दौरान रूसी राष्ट्रपति का यह संदेश पढ़ा।  प्रधानमंत्री मोदी ने एके - 203 असाउल्ट राइफल के लिए यहां एक विनिर्माण इकाई का उदघाटन किया। 

 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ‘एके - 203 राइफल’ उस इंसास राइफल की जगह लेगी, जिसका इस्तेमाल थल सेना और अन्य बल कर रहे हैं। इस इकाई में 7,00,000 एके - 203 राइफलें तैयार करने का शुरूआती लक्ष्य है। पुतिन ने अपने संदेश में कहा, ‘‘नया संयुक्त उद्यम नवीनत सीरिज की विश्व प्रसिद्ध क्लाश्निकोव असाउल्ट राइफलें तैयार करेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह, भारतीय रक्षा उद्योग क्षेत्र के पास राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की इस श्रेणी के छोटे हथियारों की जरूरत पूरी करने का अवसर होगा जो अत्याधुनिक रूसी प्रौद्योगिकी पर आधारित होगा। ’’ 

 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सांसद ने लश्कर से जुडे़ अमेरिकी एनजीओ गतिविधियों की जांच की मांग की

 

उन्होंने कहा कि रूस और भारत के बीच सैन्य एवं तकनीकी सहयोग परंपरागत रूप से विशेष रणनीतिक साझेदारी का एक अहम क्षेत्र रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘सात दशक से भी अधिक समय से हम विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता के शस्त्र एवं उपकरण भारतीय मित्रों को आपूर्ति कर रहे हैं। हमारे देश के सहयोग से भारत में 170 सैन्य एवं उद्योग इकाइयों की स्थापना की गई है।’’ गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में पुतिन की भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत में क्लाश्निकोव तैयार करने के लिए मोदी के साथ उनकी सहमति बनी थी। 

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana