मजबूत संबंधों की आशा, क्राउन प्रिंस को धन्यवाद, एक लड़की द्वारा बनाए गए चित्र पर ऑटोग्राफ, ब्रुनेई में पीएम मोदी

By अभिनय आकाश | Sep 03, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा के तहत ब्रुनेई दारुस्सलाम पहुंचे। ब्रुनेई दारुस्सलाम में क्राउन प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने पीएम का स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि ब्रुनेई दारुस्सलाम में उतरा। हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों की आशा है, विशेष रूप से वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने में। मैं हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए क्राउन प्रिंस हिज रॉयल हाईनेस प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह को धन्यवाद देता हूं।

इसे भी पढ़ें: Brunei पहुंचे पीएम मोदी, क्राउन प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने किया रिसीव

प्रधानमंत्री की ब्रुनेई यात्रा पर विदेश मंत्रालय ने कहा  इस यात्रा से ब्रुनेई के साथ रक्षा सहयोग, व्यापार और निवेश, ऊर्जा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सहयोग, क्षमता निर्माण, संस्कृति सहित सभी मौजूदा क्षेत्रों में भारत का सहयोग और मजबूत होगा। भारतीय प्रवासी सदस्य प्रधानमंत्री के ब्रुनेई पहुंचने पर उनका स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहे थे। हम सभी बहुत उत्साहित हैं। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत