ईरान को उम्मीद, कच्चा तेल आयात मुद्दे पर राष्ट्रीय हित का ध्यान रखेगा भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2019

नयी दिल्ली। अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान ने उम्मीद जताई है कि कच्चे तेल के आयात के मुद्दे पर भारत राष्ट्रीय हित का ध्यान रखेगा। भारत में ईरान के राजदूत अली चेगेनी ने कहा कि उनका देश भारत की ऊर्जा सुरक्षा का ‘संरक्षक’ हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: ईरान ने संवर्धित यूरेनियम जखीरे की सीमा लांघी, ट्रम्प ने कहा-वह आग से खेल रहा है 

उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान द्वारा भारत को ऊर्जा के मामले में रियायत, पहुंच और सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सकती है। ईरान के राजदूत ने अमेरिकी प्रतिबंधों से निपटने को भारत और अन्य देशों के साथ कच्चे तेल के व्यापार में बार्टर, रुपये या यूरोपीय तंत्र की इस्तेमाल की भी संभावना जताई। 

प्रमुख खबरें

आज बाल ठाकरे होते तो इस अपमान का बदला... 26/11 वाले बयान पर CM शिंदे ने पूछा- फर्जी हिंदुत्ववादी चुप क्यों हैं?

इंडी अलायंस अगर सत्ता में आया तो बिहार ही नहीं, पूरे देश में लग जाएगा लालू जैसा जंगलराज, विपक्ष पर Amit Shah का बड़ा हमला

Guru Gochar 2024: गुरु का राशि परिवर्तन इन 3 राशियों को मिलेगा भर-भर के कष्ट

Vladimir Putin के खतरनाक इरादे, पश्चिमी देशों के खिलाफ परमाणु अभ्यास करेगा रूस