केन विलियमसन ने ‘ओवरथ्रो’ पर कहा, उम्मीद करते है इस तरह के पलों में ऐसी घटना फिर नहीं होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2019

लंदन। इंग्लैंड के हाथों विश्व कप फाइनल में मिली हार से दुखी न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने दुर्भाग्यपूर्ण ‘ओवरथ्रो’ पर मलाल जताते हुए कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि इस तरह के पलों में ऐसी घटना फिर नहीं होगी। नाटकीयता से भरे फाइनल में आखिरी ओवर में इंग्लैंड को तीन गेंद में नौ रन चाहिये थे जब बेन स्टोक्स ने डीप में ट्रेंट बोल्ट को शॉट लगाया। मार्टिन गुप्टिल का रिटर्न थ्रो रन दौड़ रहे स्टोक्स के बल्ले से टकराकर सीमारेखा पर चार रन के लिये चला गया।

इसे भी पढ़ें: ICC के नियमों पर भड़के गौतम गंभीर, बोले- बाउंड्री के आधार पर कैसे हो सकता है फैसला

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि न्यूजीलैंड की पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने बेन स्टोक्स और जोस बटलर की तारीफ करते हुए कहा कि कठिन विकेट पर रन बनाने मुश्किल थे लेकिन इन दोनों ने शतकीय साझेदारी की। यह चार साल का सफर था और आखिर में जीत दर्ज करके इसकी परिणिति सुखद हुई। उन्होंने कहा कि पूरा श्रेय बटलर और स्टोक्स को जाता है। सुपर ओवर में आर्चर ने उम्दा गेंदबाजी की। मैं सभी खिलाड़ियों को डेविड विली, सैम बिलिंग्स और जो टीम में जगह नहीं बना सके, सभी को बधाई देता हूं।

प्रमुख खबरें

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट