PM मोदी को आम आदमी से संबंधित योजनाओं पर चर्चा के लिये केजरीवाल को बुलाना चाहिए: मनीष सिसोदिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एकमात्र ऐसे नेता हैं जिनके पास विकास को लेकर दूरदृष्टि है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की योजनाओं पर उनसे चर्चा करनी चाहिए। सिसोदिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि सभी राजनीतिक दल उन राज्यों में शासन के ‘‘केजरीवाल मॉडल’’ का पालन करने का वादा कर रहे हैं जहां चुनाव हो रहे हैं। असम में तीन चरणों में और तमिलनाडु, केरल तथा पुडुचेरी में एक चरण विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं जबकि पश्चिम बंगाल में शनिवार को कुल आठ में से चौथे चरण में मतदान हुआ है। सिसोदिया ने कहा, ‘‘केजरीवाल एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिनके पास देश के लिए दूरदृष्टि है। वह आम लोगों की समस्याओं और उनकी जरूरतों एवं विकास के तरीके को समझते हैं। उनमें देश को सही दिशा में ले जाने की क्षमता है। अन्य दल उनकी नीतियों का पालन कर रहे हैं। वह जो वादा करते हैं, वह करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि प्रधानमंत्री केजरीवाल से राय लेंगे। प्रत्येक 15 दिन पर अरविंद केजरीवाल को चाय पर बुलाया जाना चाहिए ताकि इस पर चर्चा की जाए कि देश के विकास के लिए किस मॉडल को अपनाया जाना चाहिए और लोगों के लिए किन योजनाओं को लागू किया जा सकता है।’’

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट