महाराष्ट्र की नवगठित सरकार को लेकर स्टालिन ने जताई उम्मीद, बोले- अब होगा समावेशी विकास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2019

चेन्नई। द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा एक साथ मिलकर महाराष्ट्र का समावेशी विकास करेंगे। साथ ही उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर एक सफल कार्यकाल होने की शुभकामनाएं दी।

स्टालिन ने एक ट्वीट में कहा कि शिवसेना नेता के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए मुंबई आने पर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस का गठबंधन राज्य का समग्र विकास करेगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर