उम्मीद है प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर राज्य का दर्जा बहाल करने की घोषणा करेंगे: उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2025

जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने रविवार को उम्मीद जतायी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में केंद्र शासित प्रदेश का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की घोषणा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर के लोगों ने 2019 के फैसले को कभी स्वीकार नहीं किया। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री (अमित शाह) द्वारा किया गया वादा कि उचित समय पर राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा, अब पूरा होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, संसद के मौजूदा (मानसून) सत्र में इस संबंध में एक विधेयक लाकर जम्मू कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल करने का यह सबसे उपयुक्त समय है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने भाषण के दौरान जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की घोषणा करेंगे।’’

चौधरी ने उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला, जिनमें सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा, अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) परिवारों के लिए विवाह सहायता 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये करना, एएवाई परिवारों के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली और वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और शारीरिक रूप से दिव्यांगों के लिए पेंशन में वृद्धि शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

तो लश्कर लेकर घुस जाएगा ईरान! IRGC के प्लान से हिला अमेरिका

IDBI Bank के रणनीतिक पुनर्गठन को मिली CCEA की मंजूरी, FDI आकर्षित होने का खुलेगा रास्ता: Nirmala Sitharaman

CM Yogi ने SP के PDA को बताया Parivar Development Authority, साधा तीखा निशाना

सितंबर में WPI थोक महंगाई दर उछलकर 11.39 फीसदी हुई, ईंधन और खाद्य वस्तुएं महंगी