Delhi Bus Accident | दिल्ली में भीषण हादसा! 25 यात्रियों से भरी डबल-डेकर बस पलटी, 2 लोगों की मौके पर ही मौत

By रेनू तिवारी | Mar 25, 2026

राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जयपुर से दिल्ली आ रही एक अनियंत्रित डबल-डेकर बस झंडेवालान मंदिर के पास पलट गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 अन्य लोग घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: दाल में कुछ काला? Pakistan बनने जा रहा अमेरिका-ईरान युद्ध का सरपंच, Donald Trump ने Shehbaz Sharif की शेयर की पोस्ट

हादसे के चश्मदीद ऑटो-रिक्शा चालक दीपक ने ANI को बताया कि इस दुखद घटना में कम से कम 15 लोग घायल हुए हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "हमने जितने लोगों को बचा सकते थे, बचाने की कोशिश की। एक बच्चा और एक महिला बस के नीचे फंस गए थे। हमने उन्हें बाहर निकाला।" उन्होंने यह भी कहा कि ड्राइवर के सो जाने की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है।

दिल्ली पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म