Assam Ambulance Accident | असम में भीषण सड़क हादसा! एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

By रेनू तिवारी | Mar 23, 2026

असम के सोनितपुर जिले में रविवार रात को एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर हो जाने से उनमें सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। सोनितपुर में हुई यह सड़क दुर्घटना मानवीय नियति की एक अत्यंत क्रूर और हृदय विदारक तस्वीर पेश करती है। एक एम्बुलेंस, जो जीवन बचाने की उम्मीद में सायरन बजाते हुए तेजपुर चिकित्सा महाविद्यालय की ओर दौड़ रही थी, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर काल का ग्रास बन गई। इस भीषण टक्कर ने न केवल छह अनमोल जिंदगियों को मौके पर ही लील लिया, बल्कि उन परिवारों को भी गहरे सदमे में डाल दिया जो अपने प्रियजन के उपचार की आस लगाए बैठे थे।

इसे भी पढ़ें: Share Market का Red Alert: Investors के 1 लाख करोड़ डूबे, इन शेयरों में हुई भारी बिकवाली

सोतपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बरुन पुरकायस्थ ने बताया कि एंबुलेंस एक मरीज और उसके परिवार के सदस्यों को लेकर तेजपुर चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल जा रही थी,तभी ढेकियाजुली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया, ‘‘छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें तेजपुर चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस और आपातकालीन सेवा कर्मी दुर्घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि हादसे की वजह से बाधित राजमार्ग पर यातायात को बहाल कर दिया गया है।

 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह