मध्य प्रदेश के सतना जिले में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौके पर ही मौत मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By दिनेश शुक्ल | Nov 09, 2020

भोपाल। सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में रेरुआ मोड़ के पास बोलेरो और डंफर की भीषण भिड़ंत में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वही 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 03 महिला, 03 पुरुष और 01 बच्चा शामिल है। पन्ना से पारिवारिक शोक कार्यक्रम से विश्वकर्मा परिवार रीवा लौट रहा था। वही मृतकों सहित  गम्भीर रूप से घायल 5 लोगों को रीवा रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना जिले के नागौद में हुई सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय काल-कवलित होने की घटना को अत्याधिक पीड़ादाई बताया है।.

इसे भी पढ़ें: तानाशाह नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का तुगलकी फैसला लिया था - सज्जन सिंह वर्मा

मुख्यमंत्री ने  सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी अब्दुल्ला में मिट्टी खदान में दबने से 4 बच्चों की मृत्यु पर गहन दुख और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा  की है। सोमवार की सुबह 9 बजे हुजूर तहसील के बरखेड़ी अब्दुल्ला गांव जो  सुखी सेवनिया थाने के अंतर्गत है के, 6 बच्चे अपने घर में लीपने के लिए मिट्टी लेने गांव के समीप नाले के पास गए थे। मिट्टी खोदते समय खदान की गहराई वाले क्षेत्र में जाने और ऊपर से मिट्टी गिर जाने के कारण, दब कर 4 बच्चों की मृत्यु हो गई। दो बच्चे घायल हुए हैं। घायल दोनों बच्चों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत हुए बच्चों के परिजनों को तत्काल आरबीसी की धारा 6 चार के अंतर्गत 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मृतकों के नाम मनोज पिता बने सिंह उम्र 12 साल, कविता पिता श्यामलाल उम्र 9 साल, आशा पिता कैलाश उम्र 7 साल, बल्ली भाई पिता प्रभु लाल उम्र 12 साल है l  दुर्घटना में घायल विक्रम बंजारा पिता विनय सिंह उम्र 7 वर्ष और रोहित पिता कैलाश उम्र 7 वर्ष हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई हैं।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें