मध्य प्रदेश के सतना में भीषण सड़क दुर्घटना, तीन लोगों की मौत

By दिनेश शुक्ल | Apr 23, 2021

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां उस समय एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई, जब तिलक चढ़ाकर वापस लौट रहे लड़की के परिवार वालों की बोलेरो गाड़ी को एक ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायलों का रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार के ‘योग से निरोग’ अभियान पर कमलनाथ ने किए सवाल खड़े

हादसे के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक घर के ही सदस्य बताए गए हैं। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजते हुए हाइवे का यातायात बहाल कराया है। बेला चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह गहरवार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए चार पहिया वाहन में फंसे तीन मृतकों के शव को निकाला गया। शवों को रामपुर बाघेलान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है। वहीं, चार घायलों को एंबुलेंस की मदद से रीवा के संजय गांधी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर आरोपित चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

UP में कानून का राज, CM Yogi बोले- अपराधी या तो जेल में हैं या दूसरी दुनिया में

Canada को मिला EU का पहला Associate Member बनने का न्योता, मजबूत होंगे रणनीतिक रिश्ते

Gadchiroli से CJP का आदिवासी स्कूल ठीक करो अभियान, बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा जोर

क्या मक्का पर ड्रोन अटैक हुआ था? सऊदी अरब के दावों पर हूती ने क्या खुलासा कर दिया