मध्य प्रदेश के सिवनी में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौके पर ही मौत 03 घायल

By दिनेश शुक्ल | Dec 21, 2020

सिवनी। मध्य प्रदेश में सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलोनिया टोल नाके पर सोमवार शाम को एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर टैंकर के पीछे जा घुसी। इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी यात्री कर्नाटक निवासी बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भोपाल गैस पीड़ित संगठनों ने किया किसान आंदोलन का समर्थन

पुलिस के अनुसार कार में आठ लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी की पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में सरिता पत्नी विजय बहादुर पटेल, विजय बहादुर पुत्र हीरालाल पटेल, अजय पुत्र विजय बहादुर, राधा पत्नी पंकज पटेल व एक अन्य महिला शामिल है। वहीं, चंदना पुत्री विजय बहादुर, श्रेया पुत्री सुरेन्द्र पटेल, प्रखर पुत्र पंकज पटेल घायल हैं, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय सिवनी में किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus