दिल्ली के अस्पताल में आईसीयू वॉर्ड में लगी आग, एक मरीज की मौत की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी में स्थित एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में शनिवार सुबह आग लग गई, जिससे एक मरीज की मौत होने की आशंका है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: जनसंख्या नियंत्रण पर कानून को लेकर राजग में मतभेद

अधिकारियों के अनुसार, पूठ खुर्द के ब्रह्म शक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग की सूचना सुबह पांच बजे मिली। इसके बाद मौके पर दमकल की नौ गाड़ियां भेजी गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि एक मरीज को छोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इसे भी पढ़ें: एक्शन में दिल्ली पुलिस, नफरत भरे भाषण और टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया कंपनी को जल्द जारी होगा नोटिस

उन्होंने बताया कि उक्त मरीज वेंटिलेटर पर था और उसकी मौत होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा