ACB को भेजी गई हॉस्पिटल से जुड़ी शिकायत, मनीष सिसोदिया ने उठाए कई सवाल, बोले- LG ने राज्य सरकार से नहीं पूछा

By अनुराग गुप्ता | Jun 21, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की अरविंद केजरीवाल सरकार ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हॉस्पिटल मामले को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार जो हॉस्पिटल बनवा रही है, उसको रोकने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता फर्जी शिकायत करके साजिश कर रहें है कि इसको रुकवाया जाए। 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम किसी जांच से नहीं डरते हैं लेकिन प्रक्रिया का तो पालन करें। उन्होंने कहा कि क़ानून के तहत जांच से पहले राज्य सरकार की मंजूरी ज़रूरी है। लेकिन उपराज्यपाल साहब ने राज्य सरकार से नहीं पूछा है। 

इसे भी पढ़ें: CM केजरीवाल ने राजेंद्र नगर में किया रोड शो, बोले- लड़ते रहते हैं भाजपा विधायक, काम चाहिए तो AAP को वोट दें 

एसीबी को भेजी गई शिकायत

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार जो हॉस्पिटल बनवा रही है, उसको रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता फर्जी शिकायत करके साजिश कर रहें है कि इसको रुकवाया जाए। दिल्ली के नए उपराज्यपाल साहब ने मनोज तिवारी की पुरानी शिकायत को दोबारा से एसीबी के पास भेजा है।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बहुत ईमानदार पार्टी है। हम किसी प्रकार की जांच से नहीं डरते लेकिन जब आप काम रुकवाने की नियत से अधिकारियों को जांच के दायरे में फंसाने की कोशिश करते हैं, तो हम इसे घटिया हरकत कहते हैं।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार