इस देश में इंसान नहीं ऊंटों का हो रहा ब्‍यूटी कंटेस्ट! ट्रिम और स्क्रब के साथ पिलाया जा रहा गर्म दूध

By निधि अविनाश | Jan 12, 2022

रेगिस्तान के जहाज कहे जाने वाले ऊंट को पार्टी करते कभी सुना हैं? लेकिन अब आप सुनेंगे। जी हां, सऊदी अरब में ऊंटों की शाही पार्टी चल रही है। हिंदी मीडिया चैनल NBT की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के रियाद में देश के सबसे सुंदर ऊंट को एक लग्जरी कंपाउंड में जमा किया गया हैं जहां ऊंटों का अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है। बता दें कि, ऊंटों को ठंड न लगे इसको ध्यान में रखते हुए उनके लिए शानदार पशुशाला तैयार की गई है जहां यह पूरी तरह से गर्म रहेंगे। इस पशुशाला में ऊंटों को गर्म दुध पिलाया जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इन ऊंट को एक रखने का एक रात का किराया 100 डॉलर या 7,394 रुपये है।

आपको बता दें कि, इनका इतना ध्यान इसलिए रखा जा रहा है क्योंकी ऊंटों का ब्‍यूटी कंटेस्ट किया जा रहा है और इसलिए हिस्सा ले रहे ऊंटों को ट्रिम और स्क्रब भी किया जा रहा है। बता दें कि इन ऊंटों पर लाखों डॉलर का दांव लगा हुआ है और इसी कारण से इनकी इतनी देखभाल की जा रही है। कई ऊंटों को किराए पर लिया गया है और इनकी बहुत बारीकी से बोटोक्‍स इंजेक्‍शन लगवाने की जांच की जा रही है। अगर इनमें से किसी भी ऊंट में बोटोक्‍स इंजेक्‍शन लगे होंगे तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा। इसके अलावा कोरोना से बचाव के उपायों के साथ इन ऊंटों का ध्यान रखा जा रहा है ताकि महमारी न फैले।

किंग अब्‍दुलअजीज महोत्‍सव में लेंगे हिस्सा

बता दें कि यह सारे ऊंट किंग अब्‍दुलअजीज महोत्‍सव में हिस्सा लेंगे जिसकी इनामी राशि 6 करोड़ 66 लाख डॉलर है।  रेगिस्तान के खुले में बनाए गए परिसर में इन ऊंटों को रखा गया है। इस प्रतियोगिता को खाड़ी देशों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि ऊंट परंपरागत जीवन का प्रतीक माने जाते हैं। ऊंटों के  होठों, गर्दन, कूबड़ और रंग कैसे है उसके आधार पर इनका आकलन किया जाता है। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे ओमैर अल काहतानी ने कहा कि, उन्हें लगभग $160,000-213,000 का खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि, ऊंटों की काफी देखभाल होती है और इनकी मेडिकल जांच भी की जाती है। साथ ही इन ऊंटों की देखरेख के लिए 50 मजदूर लगाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी