By Prabhasakshi News Desk | Apr 28, 2024
कीव । रूसी ड्रोन हमले ने रविवार तड़के मिकोलाइव शहर पर हमला किया गया जिससे एक होटल में आग लग गई और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। प्रांतीय गवर्नर ने यह जानकारी दी। यह हमला ऐसे समय किया गया जब दो साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध में यूक्रेनी सैनिकों को गोला-बारुद की कमी से जूझना पड़ रहा है। यूक्रेन के दक्षिणी मिकोलाइव प्रांत के गवर्नर विताली किम ने कहा कि रूसी ड्रोन ने प्रांतीय राजधानी (मिकोलाइव) में एक होटल को “गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त” कर दिया।