नए साल में ठप पड़ा होटल सेक्टर, नए साल की बुकिंग हुई कैंसिल; 200 करोड़ का हुआ नुकसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2022

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण शादी समारोह के साथ-साथ क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए बुकिंग रद्द होने से होटल, रेस्तरां एवं अन्य संबंधित क्षेत्र को 200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कोरोना वायरस के नए मामलों में वृद्धि के साथ उसकी रोकथाम के लिये विभिन्न राज्यों में पाबंदियां लगने से अनिश्चितता बढ़ी है। इससे उद्योग को डर है कि सरकार के समर्थन के बिना उन्हें अपने काम-धंधे फिर बंद करने पड़ेंगे। एचआरएआई के संयुक्त मानद सचिव प्रदीप शेट्टी ने पीटीआई-को बताया, नए साल के आस पास बहुत सारे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना था। अब शादियों का सीजन है और वह रद्द हो गई है।

प्रमुख खबरें

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा