Delhi में मौसम का सबसे गर्म दिन, शनिवार को लू चलने के आसार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2024

दिल्ली में बृहस्पतिवार को पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस मौसम में राष्ट्रीय राजधानी में दर्ज किया गया अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।

सापेक्ष आर्द्रता 25 प्रतिशत से 65 प्रतिशत के बीच रही। सात दिन के लिए आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने के आसार हैं। इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार लू की स्थिति तब मानी जाती है जब अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री या उससे अधिक होता है यानी जब तापमान कम से कम 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

दिल्ली में मई 2023 में एक भी दिन लू नहीं चली, पिछले साल इस माह में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक 2022 में चार दिन ऐसे थे जब राजधानी में लू दर्ज की गई थी।

मौसम कार्यालय ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा