PropTiger Report: Housing Sales में 6 प्रतिशत गिरावट, 8 बड़े शहरों में सुस्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच खरीदारों के सतर्क रुख के कारण देश के आठ प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री चालू कैलेंडर वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में छह प्रतिशत घटकर 91,729 इकाई रह गई। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी प्रॉपटाइगर ने यह जानकारी दी। पिछले साल की इसी तिमाही में 97,674 मकानों की बिक्री हुई थी।

परामर्श कंपनी ने बिक्री में गिरावट के लिए पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और रोजगार पर कृत्रिम मेधा (एआई) के संभावित प्रभाव के बीच संभावित मकान खरीदारों के सतर्क रुख को जिम्मेदार ठहराया। आंकड़ों के अनुसार, एमएमआर में मकानों की बिक्री अप्रैल-जून तिमाही में सात प्रतिशत घटकर 24,112 इकाई रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 25,939 इकाई थी। दिल्ली-एनसीआर में बिक्री सात प्रतिशत घटकर 9,352 इकाई रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 10,051 इकाई थी।

पुणे में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 21 प्रतिशत घटकर 12,642 इकाई रह गई। पिछले साल अप्रैल-जून में यहां 15,962 इकाइयों की बिक्री हुई थी। बेंगलुरु में बिक्री नौ प्रतिशत घटकर 14,186 इकाई रही, जो पिछले साल 15,628 इकाई थी।

अहमदाबाद में बिक्री 20 प्रतिशत घटकर 7,541 इकाई रह गई, जो एक साल पहले 9,451 इकाई थी। कोलकाता में भी बिक्री नौ प्रतिशत घटकर 3,517 इकाई रह गई, जो पिछले साल 3,847 इकाई थी। प्रॉपटाइगर डॉट कॉम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रकाश तेजवानी ने कहा, ‘‘2026 की दूसरी तिमाही के आंकड़े बताते हैं कि भारत का आवासीय बाजार कमजोर नहीं हो रहा है, बल्कि परिपक्व हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने कनाडा पर 50% Import Duty लगाई, ओटावा भी करेगा जवाबी कार्रवाई

MPPMCL और UPPCL में Power Banking का करार, 2000 MW सौर ऊर्जा खरीदेंगे दोनों राज्य

Premier League में Arsenal ने कोवेंट्री सिटी को 3-0 से हराया, अभियान की मजबूत शुरुआत

Savita Punia ने साझा किया 17 साल का Hockey सफर, डर से उबरकर बनीं सीनियर मेंटोर