Vancouver Accident | तेज रफ्तार कार ने कैसे कनाडा में बरपाया कहर, क्या है ये आतंकी हमला?

By अभिनय आकाश | Apr 28, 2025

कनाडा के वेंकूआर में बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार ने भीड़ को कुचल दिया। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। कनाडा के वैंकूवर शहर में फिलिपिनो समुदाय के विरासत उत्सव के दौरान भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार भीड़ में घुस गई, जिससे कई लोगों के मौत होने की खबर है और कई अन्य घायल भी हो गए हैं। हादसे के बाद पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मौके के तुरंत बाद घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जिसमें लोग वहां के भयावह डृश्य को देखकर हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। कई अन्य घायल हो गए। वैंकूवर पुलिस के अंतरिम प्रमुख स्टीव राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर पुलिस ने उसे (संदिग्ध को) कई बार पकड़ा है।

इसे भी पढ़ें: Canada ने अपने नागरिकों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, जम्मू-कश्मीर में आतंकी खतरे का दिया हवाला

 प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा कि अधिकारियों का मानना ​​है कि कनाडा के लोगों के लिए कोई सक्रिय खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली रात परिवारों ने एक बहन, एक भाई, एक मां, एक पिता, एक बेटा और एक बेटी को खो दिया। कार्नी ने कहा, इस घटना के मृतकों तथा अनेक घायलों के प्रति तथा वैंकूवर के सभी लोगों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। वैंकूवर के महापौर केनेथ सिम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मैं आज लापु लापु दिवस समारोह में हुई भयावह घटना से स्तब्ध और अत्यंत दुखी हूं। इस अत्यंत कठिन समय में हमारी संवेदनाएं प्रभावित सभी लोगों तथा वैंकूवर के फिलिपिनो समुदाय के साथ हैं। राष्ट्रीय जनगणना करने वाली एजेंसी ‘स्टैटिस्टिक्स कनाडा’ के अनुसार, 2021 में वैंकूवर में फिलिपिनो मूल के 38,600 से अधिक लोग रह रहे थे, जो शहर की कुल आबादी का 5.9 प्रतिशत हैं।

प्रमुख खबरें

MLC Elections में Congress को मिली शून्य सीटें, BJP नेताओं ने साधा निशाना

Siang Dam विवाद: AITF ने शांति बहाली के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई

Delhi Voter List में नाम जुड़वाने के लिए 2.71 लाख से अधिक फॉर्म-6 आवेदन मिले

Samrat Choudhary ने Patna में निकाली पदयात्रा, Tejashwi Yadav का पलटवार