By रेनू तिवारी | Oct 28, 2022
भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर अक्सर तनातनी देखने को मिलती है। लेकिन इससे अलग देश में कई ऐसे बॉर्डर भी हैं, जहां पर दो देशों के लोग बड़े आराम से रहते हैं। इतना ही नहीं, लोग बिना पासपोर्ट-विजा के भारत में आ सकते हैं।
भारत की स्थलीय सीमा कितने देशों से मिलती हैं?
साउथ एशिया का सबसे बड़ा देश होने के कारण भारत की स्थलीय सीमा 7 देशों से मिलती है इनमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भूटान ,नेपाल, चीन म्यांमार,बांग्लादेश शामिल हैं | इसमें नेपाल, भूटान और म्यांमार की सीमाओं पर लोग आसानी से एक से दूसरे देश में जा सकते हैं। वहीं, पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश की सीमाओं पर कड़ी चेकिंग की जाती है।
जमीनी सीमा (स्थलीय सीमा)
आपको बता दें कि भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई 15,200 किलोमीटर तथा मुख्य भूमि की समुद्र तटीय सीमा की लंबाई 61,00 किलोमीटर तथा, लक्षद्वीप समूह और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के समुद्र तट की कुल लंबाई 7516.6 किलोमीटर है।