अपने देश में ही अविश्वसनीय बन चुके शहबाज शरीफ के प्रस्ताव पर भारत कैसे विश्वास करे?

By नीरज कुमार दुबे | Apr 26, 2025

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर कड़ा रुख अपनाते हुए भारत ने पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगाये और आतंकवादियों को कल्पना से भी बड़े अंजाम को भुगतने की चेतावनी दी तो शहबाज शरीफ के होश उड़ गये हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह करें तो क्या करें। पहलगाम हमले के बाद से उन्होंने जो चुप्पी साध रखी थी उसे तोड़ते हुए उन्होंने कहा है कि हम घटना की जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। हालांकि देखा जाये तो जांच में मदद करने जैसे आश्वासन या नौटंकी वाले हथकंडे पाकिस्तान पहले भी अपनाता रहा है मगर असल में उसने कभी भी सहयोग नहीं किया। मुंबई हमले के दोषियों के खिलाफ सबूत बार-बार सौंपे जाने के बावजूद उसने कभी भी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की ना ही पठानकोट हमले के दोषियों को वह न्याय के कठघरे में लाया है। इसलिए पहलगाम हमला मामले में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के बयान पर कतई विश्वास नहीं किया जा सकता।

प्रमुख खबरें

2027 का उत्तर प्रदेश दंगल: समाजवाद की नई राजनीतिक रंगोली या महज अवसरवाद का मुखौटा?

Disha Salian के पिता पर Sanjay Raut का तंज, BJP बोली- Political Drama नहीं, यह एक बेबस बाप का Legal Right है

Alzheimers Disease: Brain में ब्लड और ऑक्सीजन सप्लाई घटने से बढ़ता है Alzheimer, ये बदलाव हैं जरूरी

पैसा नहीं, भरोसा है यूपीआई की सबसे बड़ी पूंजी