असम को धमकी देने की हिम्मत कैसे हुई, Himanta ने ममता के भड़काऊ भाषण पर कहा

By Prabhasakshi News Desk | Aug 28, 2024

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने उनके राज्य में अशांति की कथित धमकी देने के लिए बुधवार को पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए जनता को भड़काने की कोशिश कर रही हैं। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता के भाषण की 46 सेकंड की वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा, ‘‘दीदी, आपकी हिम्मत कैसे हुई असम को धमकाने की? हमें लाल आंखें मत दिखाइए। आपकी असफलता की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश भी मत कीजिए। आपको विभाजनकारी बोलना शोभा नहीं देता।’’ 

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद