Pakistan Train Hijack: पाक सेना के जवानों से भरी ट्रेन को BLA ने कैसे किया हाईजैक, अमेरिका के ऐलान से दुनिया भी हैरान

By अभिनय आकाश | Mar 11, 2025

बलूचिस्तान से एक होश उड़ा देने वाली खबर सामने आई है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान पर सबसे बड़ा हमला कर दिया है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि बलूचिस्तान अपनी आजादी के बेहद नजदीक पहुंच गया है। अब तो अमेरिका तक ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान की एक ट्रेन जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है। इस ट्रेन में पाकिस्तान के 450 लोगों को बंधक बना लिया गया है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान की सेना ने जरा सी भी हरकत करने की कोशिश की तो सभी यात्रियों को मार दिया जाएगा। बलूचिस्तान के कच्छी जिले के माच टाउन के आब-ए-गम इलाके के पास ट्रेन को हाईजैक किया गया है। खबर के मुताबिक, करीब छह हथियारबंद लोगों ने ट्रेन पर गोलीबारी की, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, बीएलए का मुकाबला करने के लिए पाक सेना एयर स्ट्राइक की तैयारी कर रही है और एयर एसेट तैनात किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Pakistan में पैसेंजर ट्रेन हाईजैक, 100 से अधिक यात्री बंधक, 6 सैनिकों की हत्या

ट्रेन में आईएसआई और पाक सेना के अफसर भी मौजूद

ट्रेन हाईजैक करते हुए बलूच आर्मी ने पाकिस्तान के 11 सैनिकों को मार दिया है। सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस ट्रेन में पाकिस्तान की सेना, पाकिस्तान की पुलिस और पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधक दल के अफसर व आईएसआई के अधिकारी भी बैठे हैं। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में बैठे पाकिस्तान के अधिकारियों की संख्या 182 से ज्यादा है। ये सभी अफसर छुट्टी मनाने के लिए पाकिस्तानके पंजाब प्रांत में जा रहे थे। बलूचों ने ट्रेन में बैठे इन पाकिस्तानी अधिकारियों को भी चेतावनी दी है कि जरा सी हरकत की तो सभी यात्रियों को मार दिया जाएगा। खबर सामने आ रही है कि बलूच आर्मी ने इस ट्रेन से महिलाओं और बच्चों को रिहा कर दिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी की फिदायिन आर्मी और मजीद ब्रिगेड इस मिशन को लीड कर रही है। 

पांच संगठनों ने मिलाया हाथ

गौर करने वाली बात ये है कि कुछ दिन पहले ही बलूच आर्मी ने ऐलान किया था कि वो पाकिस्तान पर अपने हमले के तरीकों को बदल देगा। कुछ दिन पहले ही बलूचिस्तान और सिंध प्रांत के पांच संगठनों ने पाकिस्तान और चीन के खिलाफ हाथ मिला लिया था। इनमें तीन संगठन बलूचिस्तान के हैं और दो संगठन सिंध प्रांत के हैं। मकसद साफ है बलूचिस्तान और सिंध प्रांत को पाकिस्तान से अलग करना और काम शुरू भी हो चुका है। कुछ दिन पहले पाकिस्तान की संसद में भी बयान दिया गया था कि बलूचिस्तान से पांच से सात प्रांत खुद को आजाद घोषित करने वाले हैं। 

बलूचिस्तान में एक साल में हुई हमले में वृद्धि

 बलूचिस्तान में पिछले एक साल में आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है। नवंबर 2024 में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए आत्मघाती धमाके में कम से कम 26 लोग मारे गए थे और 62 अन्य घायल हुए थे। तेल और खनिज संपन्न बलूचिस्तान, पाकिस्तान का क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा लेकिन सबसे कम आबादी वाला प्रांत है। ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से लगा बलूचिस्तान लंबे समय से हिंसक अलगाववाद से जूझ रहा है। बलूच विद्रोही समूह अक्सर सुरक्षा कर्मियों, सरकारी परियोजनाओं और क्षेत्र में 60 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत वाली चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजनाओं को निशाना बनाकर हमले करते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत की जीत पर पत्थरबाजों को Israel का तगड़ा जवाब, हिल गई दुनिया

अमेरिका ने क्या बड़ा ऐलान किया

इस ट्रेन हाईजैक से ठीक पहले अमेरिका ने भी बलूचिस्तान को लेकर एक बहुत  बड़ा ऐलान किया था। अमेरिका ने अपने देश के नागरिकों को चेतावनी दी थी कि वो बलूचिस्तान न जाए, क्योंकि बलूचिस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है। बलूचिस्तान में आजादी की जंग को देखकर अमेरिका ने अपने लोगों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी। अमेरिका ने पाकिस्तान को खतरनाक देशों की श्रेणी में डाल दिया और अपने लोगों से कहा कि वो वहां जाने से बचे। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत