हाफिज सईद और मसूद अजहर कैसे भाग निकले? कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना, BJP ने आपदा में अवसर ढूंढा है

By अंकित सिंह | May 27, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को उनके बयानों की तुलना संवेदनशील विषयों पर बॉलीवुड के संवादों से की और कहा कि उनकी नीतियों से भारत की विदेश नीति को नुकसान पहुंचा है। इसने भाजपा पर 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद पैदा हुए ‘संकट में अवसर तलाशने’ का भी आरोप लगाया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा 22 अप्रैल से ही निम्न स्तर की राजनीति कर रही है। वे विभाजन की राजनीति करते रहे और उनके लोगों ने कश्मीरियों और अल्पसंख्यकों को परेशान किया। यह सब तब हुआ जब सोशल मीडिया पर भाजपा के हैंडल धार्मिक नफरत फैला रहे थे। उन्होंने वही काम किया जो जिन्ना, जैश और पाकिस्तान चाहते थे।

पवन खेड़ा ने कहा कि जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी और पूरा विपक्ष देशहित में डटा हुआ है, वहीं 22 अप्रैल की रात से आज तक BJP की ओछी राजनीति में कोई कमी नहीं आई है। एक तरफ पूरे देश में आवाज उठ रही थी कि पाकिस्तान को जवाब दिया जाए, आतंकियों के खिलाफ कदम उठाए जाएं। वहीं, BJP के लोग कश्मीर के छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे, देश के अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। इसके साथ ही BJP द्वारा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की जा रही थी। ये एक सत्ताधारी दल का स्तर है। सच्चाई ये है कि BJP ने आपदा में अवसर ढूंढा है, जो बहुत ही पीड़ादायक बात है। इसलिए ये सवाल आने वाले कई दशकों तक पूछा जाएगा कि जब देश में आपदा आई थी तो कौन क्या कर रहा था? 

इसे भी पढ़ें: 'हमने तय कर लिया है कांटे को निकालकर रहेंगे...', आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी की हुंकार

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि अभी तक हमें इस बात का जवाब नहीं मिला है कि 2023 में पुंछ में, 2 अक्टूबर 2024 को गंदेरबल में, अप्रैल 2025 में पहलगाम में आतंकवादियों का क्या हुआ और आतंकवादी कहां हैं? (भारत और पाकिस्तान के बीच) संघर्ष विराम किन शर्तों पर हुआ? हाफिज सईद और मसूद अजहर कैसे भाग निकले? ... गंभीर मुद्दों पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज