By अभिनय आकाश | Nov 04, 2026
अमेरिका में मिड टर्म चुनाव के नतीजों में ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को जोरदार झटका लगता नजर आ रहा है। वहीं विपक्षी दल डेमोक्रेट्स ने अच्छी खासी बढ़त बनाई है। इस चुनाव में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की सभी 435 सीटों यानी कि भारत के हिसाब से समझे तो लोकसभा की सीटें और वहीं सीनेट की सिर्फ 35 सीटों यानी भारत के हिसाब से राज्यसभा और 36 राज्यों के गवर्नर पदों पर मुकाबला हुआ है। अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनावों के शुरुआती नतीजों में कई भारतवंशी उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और पूर्व स्कूल प्रिंसिपल पिया डांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से रिपब्लिकन नेता कैसी अस्कर को हराकर जीत दर्ज की है। वे अमेरिकी कांग्रेस में पहुंचने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला बनी हैं। भारतीय मूल के नेता सुहास सुब्रह्मण्यम ने भी इन चुनावों में जीत हासिल की है। ओहायो के गवर्नर पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी फिलहाल डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन से पीछे चल रहे हैं। रो खन्ना, प्रमिला जयपाल और अमी बेरा जैसे भारतवंशी नेता भी अपनी-अपनी सीटों पर चुनावी मैदान में हैं।
सर्वे के अनुसार लगभग 3/4 मतदाताओं ने कहा है कि देश की वर्तमान स्थिति से वह खुश नहीं है और उन्हें लगता है कि हालात खराब हुए हैं। लगभग 40% मतदाताओं ने खुद को ट्रंप के कार्यकाल से नाराज बताया और बदलाव की मांग की है। यही है कि यह नतीजे अब बदलते नजर आ रहे हैं। जहां ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को जोरदार झटका लगता जा रहा है। वहीं विपक्षी दल डेमोक्रेट्स यहां बढ़त बनाए हुए हैं।