शरीर में खोजा सुरक्षा गार्ड, ट्रंप से पहले कैसे नोबेल ले उड़े ये तीन वैज्ञानिक

By अभिनय आकाश | Oct 08, 2025

नोबल पुरस्कारों की घोषणा होनी शुरू हो चुकी है। अलग अलग दिन अलग अलग कैटेगरी में पुरस्कार दिए जाते हैं। इसी क्रम में शांति पुरस्कार की भी बारी आएगी। 10 अक्टूबर को शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। ऐसे में नोबेल पुरस्कार से ज्यादा किस विषय में किसको मिला इस पर दिलचस्पी रहती है। फिजिक्स, मेडिसिन के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में 10 तारीख को जब नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो रही होगी तो हर किसी की नजर इस बात पर रहेगी कि आखिर शांति का नोबेल पुरस्कार किस महान हस्ती को मिलेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप पिछले कार्यकाल से ही नोबेल शांति पुरस्कार के लिए दांव लगाए बैठे हैं। ट्रंप की तमन्ना है कि जैसे कभी ओबामा को नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। इन्हें भी शांति पुरस्कार दे दिया जाए। 

इम्यूनिटी टॉलरेंस क्या है? 

हमारा शरीर इम्यूनिटी सिस्टम यानी कि रोग प्रतिरोधक क्षमता वायरस या बैक्टीरिया जैसे खतरे से हमेशा लड़ता है। लेकिन कभी-कभी यह सिस्टम गलती से अपने ही अंगों पर हमला कर देता है जिसे ऑटोइम बीमारी कहते हैं। वैज्ञानिकों को लगता था कि इम्यूनिटी सेल्स शरीर के अंदर ही टॉलरेंट बन जाती है जिसे सेंट्रल इम्यूनिटी टॉलरेंस कहते हैं। लेकिन विजेताओं ने दिखाया है कि शरीर के बाहरी हिस्सों में भी एक खास तंत्र काम करता है जो इम्यूनिटी सिस्टम को नियंत्रित रखता है। इससे शरीर के अंग सुरक्षित रहते हैं। 

ये है खोज और उससे फायदा

इम्यून सिस्टम जब किसी वायरस या बैक्टीरिया से लड़ता है, तो कभी-कभी गलती से वह अपने ही अंगों या सेल्स पर हमला कर सकता है।

रेगुलेटरी-सेल्स नाम के सुरक्षा गार्ड सेल्स की पहचान की, यही सेल्स इम्यून सिस्टम को अपने ही अंगों पर हमला करने से रोकते हैं।

इस खोज से कैंसर, ऑटोइम्यून रोग और ऑर्गन ट्रांसप्लांट के इलाज में नई राह खुली, कई इलाज क्लिनिकल ट्रायल के दौर में हैं।

इसे भी पढ़ें: 'मुझे नोबेल पुरस्कार न मिला तो ये अमेरिका की बेइज्जती होगी', ट्रंप का चौंकाने वाला बयान

कब हुई थी नोबेल पुरस्कार की स्थापना

नोबेल प्राइज की स्थापना 1895 में की गई थी और पुरस्कार 1901 में दिया गया। 1901 से 2024 तक मेडिसिन की फील्ड में 229 लोगों को इससे सम्मानित किया जा चुका है। 

10 दिसंबर को ही क्यों दिए जाएंगे पुरस्कार ?

पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को होगा, जो इन पुरस्कारो की स्थापना करने वाले अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है। नोबेल डायनामाइट के आविष्कारक थे। उनका निधन 1896 में हुआ था।

ट्रंप को मिलेगा या नहीं शांति का नोबेल

लोगों की दिलचस्पी यह जानने में है कि शांति का नोबेल अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को दिया जाता है या नहीं? तो वह घड़ी नजदीक आ चुकी है, जब शाति के नोबेल का ऐलान होने वाला है। 2018 से अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रप को कई बार नोबेल शाति पुरस्कार के लिए नामित किया जा चुका है। ट्रंप का दावा है कि उन्होंने अब तक कई युद्ध रुकवाए हैं। वहीं, नोबेल समिति के एक सदस्य ने कहा था कि इस बार ट्रंप के नाम पर विचार करना मुश्किल होगा, क्योंकि जिन उपलब्धियों के नाम पर उनका दावा किया जा रहा है, वह नोबेल नॉमिनेशन की आखिरी तारीख के बाद की है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है