15 शहरों को टारगेट करना चाह रहा था पाकिस्तान, भारत ने यार के हथियार 'सुरदर्शन चक्र' को पहली बार किया इस्तेमाल, S-400 की ताकत देख दुनिया हैरान

By अभिनय आकाश | May 08, 2025

भारत ने पहली बार एस 400 सुरदर्शन चक्र का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के मिसाइलों पर वार किया है। भारत पाकिस्तान के बीच में तनाव चरम पर है। उसमें पाकिस्तानी हमले को नाकाम करने के लिए भारत ने आखिरकार अपना एस 400 मिसाइल सिस्टम दाग दिया। भारत ने अपने एयर डिफेंस कैपेबिलिटी का उपयोग करते हुए पाकिस्तानी मिसाइल को हवा में ही इंटरसेप्ट कर दिया। भारत की वायु योद्धा शक्ति के आगे दुश्मन लाचार और नाकाम नजर आया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। जिसमें अवंतिपुरा, जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, अमृतसर के साथ लुधियाना, जलंधर, आदमपुर, बठिंडा, फलौदी, उत्तरादी और भुज जैसे इलाके थे। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan के इन 9 ठिकानों को ही टारगेट के लिए क्यों चुना गया? स्टैंडऑफ वेपन से कैसे बिना घुसे घुस-घुस कर मारा

 एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की पांच इकाइयों की खरीद को 2018 में अंतिम रूप दिया गया था। यह मिसाइल रूस से खरीदी गई थी। इसको खरीदने के लिए करीब पांच अरब डॉलर में डील की गई थी। बिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए। एस 400- जिसकी काट दुनिया के पास नहीं है। इसकी ताकत ऐसी है कि इससे पाकिस्तान और चीन हमले की कोशिशों को भारत पहुंचने से पहले खत्म कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाया पाकिस्तान तो ट्रंप ने कह दी खतरनाक बात, हर स्थिति पर अमेरिकी सेना अधिकारी की नजर

भारतीय वायुसेना, आर्मी ने पाकिस्तान को अपनी ताकत दिखाते हुए ऐसा जवाब दिया है कि जिसे आसिम मुनीर की सेना कभ भूल नहीं पाएगी। रात में पाकिस्तान के मिसाइल और ड्रोन हमलों को भारत ने नाकाम किया तो दूसरी तरफ भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के शहरों को दहला दिया है। कराच, लाहौर, सियालकोट, इस्लामाबाद हर जगह भारतीय ड्रोनों ने जवाबी कार्रवाई की है और तो और लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम भी मार कर गिरा दिया है। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Suryakumar Yadav बोले- T20 कप्तानी से हटने की नहीं थी उम्मीद, फैसले से हुआ था आश्चर्य

Union Budget 2027-28 की तैयारी 12 अक्टूबर से होगी शुरू, वित्त मंत्रालय ने परिपत्र जारी किया

Ludhiana Police ने ISI जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, आरोपी रशपाल सिंह गिरफ्तार

CM Yogi Adityanath ने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश