Prabhasakshi Exclusive: वर्तमान वैश्विक माहौल को देखते हुए भारत की सैन्य क्षमता को कैसे बढ़ा रही है मोदी सरकार?

By नीरज कुमार दुबे | Jan 12, 2023

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास साप्ताहिक कार्यक्रम शौर्य पथ में ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डीएस त्रिपाठी से सवाल किया गया कि वर्तमान वैश्विक माहौल को देखते हुए हमारी सेना को और कैसे सक्षम बनाया जा सकता है? साथ ही हमारी सेना को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कौन-कौन से कदम उठाए गए हैं?

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: Rahul Gandhi बार-बार Agnipath Scheme के तहत सैन्य प्रशिक्षण पर सवाल उठा रहे हैं, इस पर सेना से जुड़े लोगों का क्या कहना है?

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देखें तो पाकिस्तान और चीन ही दो मुख्य चुनौती हैं। लेकिन पाकिस्तान खुद संघर्ष में फंसा हुआ है और उसे यह बात अच्छी तरह पता है कि वह भारत से सीधी लड़ाई में कभी नहीं जीत सकता इसीलिए वह आतंकवाद का सहारा लेता रहेगा जिसके लिए हमें पूरी तरह सतर्क रहना होगा। इसके अलावा चीन भी यह समझ चुका है कि यह 1962 वाला भारत नहीं है इसलिए सीधी लड़ाई वह भी कभी नहीं करेगा। उसका प्रयास रहेगा कि तवांग जैसी घटनाओं को दोहरा कर वह भारत पर मनोवैज्ञानिक रूप से दबाव डालता रहे इसलिए उसका सामना करने के लिए हमें अलर्ट रहना होगा।

ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डीएस त्रिपाठी ने कहा कि साथ ही हमें अपने रक्षा साजो-सामान को भी उन्नत बनाते रहना होगा। वर्तमान की सरकार जिस तरह तीनों सेनाओं की जरूरतें पूरी कर रही है और आगे आने वाली संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए तैयारी कर रही है उससे भारत की प्रतिरक्षा क्षमता और बढ़ रही है।

प्रमुख खबरें

पहले प्यार और अपनापन, फिर अचानक दूरी... क्या आप भी Puffer Fishing के शिकार हो रहे हैं?

South 24 Parganas में पूजा समिति विवाद में BJP कार्यकर्ता की मौत, जांच शुरू

Gurugram में Traffic जाम! 25 अगस्त को WFH का आदेश, School भी बंद

Kolathur Result: मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे MK Stalin, टीवीके के वीएस बाबू की जीत को चुनौती और ईवीएम पर सवाल