शारीरिक संबंध बनाने के कितने समय बाद प्रेगनेंट हो जाती है महिलाएं? जानिए इससे जुड़े सवालों के जवाब

By एकता | Jun 28, 2022

सेक्स करने के बाद महिलाओं को प्रेगनेंट होने में कितना समय लगता है? यह एक सामान्य सवाल है, जो शारीरिक संबंध बनाने वाले हर कपल के दिमाग में आता है। यह सवाल जितना सामान्य लगता है, इसका जवाब देना उतना ही मुश्किल है। एक्सपर्ट्स की मानें तो सेक्स करने के बाद महिलाएं कुछ मिनटों में भी प्रेगनेंट हो सकती हैं या फिर उन्हें प्रेगनेंट होने में कुछ दिनों का समय भी लग सकता है। रिसर्च के अनुसार, महिलाओं को शरीरिक संबंध बनाने के बाद गर्भधारण करने में दो हफ्तों तक का समय लग जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम सेक्स से लेकर प्रेगनेंसी के बीच के पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

 

इसे भी पढ़ें: तांबे के बर्तनों में रखा पानी क्या सच में शरीर के लिए फायदेमंद होता है? जानिए क्या कहती है स्टडीज


महिलाएं अपने फर्टाइल दिनों (फर्टाइल विंडो) में हैं

फर्टाइल विंडो (Fertile Window) महीने के उन दिनों को कहा जाता है जिसमें महिलाओं के प्रेगनेंट होने संभावना सबसे ज्यादा होती है। यह लगभग 8 से 10 दिनों की होती है और महिलाओं के ओव्यूलेशन से लगभग एक सप्ताह पहले शुरू हो जाती है। इस दौरान सेक्स करने से महिलाओं को जल्दी पप्रेगनेंट होने में मदद मिलती है।

 

इसे भी पढ़ें: Health Tips: अचार के शौकीन लोगों के लिए बुरी खबर, रोजाना इसके सेवन से हो सकती हैं ये समस्याएं


असुरक्षित सेक्स किया है

असुरक्षित सेक्स भी महिलाओं के प्रेगनेंट होने की संभावना को बढ़ा देता है। सुरक्षित सेक्स या फिर सेक्स के दौरान प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करने से स्पर्म को वजाइना में प्रवेश नहीं मिलता, जिसकी वजह से महिलाएं प्रेगनेंट नहीं हो पाती। लेकिन असुरक्षित सेक्स करने से स्पर्म को अंडों तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होती और यहीं वजह है कि महिलाएं प्रेगनेंट हो जाती है।

 

इसे भी पढ़ें: Love Tips: प्यार का इजहार करने के इन तरीकों के हैं कई जबरदस्त सवास्थ्य लाभ, जानिये कैसे


फर्टिलाइजेशन होना

जब स्पर्म अंडे से जाकर मिलता है तब फर्टिलाइजेशन होता है और यह बाद में भ्रूण में बदल जाता है। अगर महिलाएं अपने ओव्यूलेशन दिनों में हैं तो वह सेक्स के कुछ घंटों बाद प्रेगनेंट हो सकती है या फिर सेक्स करने के एक हफ्ते बाद तक महिलाओं में फर्टिलाइजेशन हो सकता है।

 

इसे भी पढ़ें: Health Tips: चाय की चुस्की के बिना जिनकी नहीं खुलती नींद, हो जाएं सावधान! खाली पेट पीने से हो सकते हैं ये नुकसान


महिलाओं के जल्दी प्रेगनेंट होने में उम्र क्या भूमिका निभाती है?

महिलाओं के प्रेगनेंट होने का एक समय होता है और इसमें उम्र अहम भूमिका निभाती है। 35 साल की उम्र के बाद महिलाओं के प्रेगनेंट होने की संभावना कम होने लगती है। 35 साल की उम्र के बाद महिलाओं की फर्टाइल विंडो के दिनों में बदलाव होने लगता है, जिसका सीधा असर उनकी प्रेगनेंट होने की क्षमता पर पड़ता है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

FIDE Chess Final: पुरानी प्रतिद्वंद्विता होगी ताज़ा, खिताब के लिए भिड़ेंगे Magnus Carlsen और Caruana

India AI Summit 2026 को झटका, Jensen Huang बाहर, अब Sam Altman-सुंदर पिचाई पर टिकीं निगाहें

BSE Ltd से क्यों भागा Retail Investor? 3 महीने में 2.33 लाख निवेशकों ने छोड़ा साथ

IND vs PAK T20 World Cup: पहले झटके के बाद Ishan Kishan का तूफानी अर्धशतक, भारत की दमदार वापसी